भारत
कांग्रेस ने चीनी अतिक्रमण को लेकर लोकसभा में स्थगन व राज्यसभा में निलंबन नोटिस दिया
jantaserishta.com
19 Dec 2022 9:58 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर राज्यसभा में कार्यस्थगन नोटिस और लोकसभा में स्थगन नोटिस पेश किया है। कांग्रेस के मनीष तिवारी ने अपने नोटिस में कहा, यह सदन अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के साथ सीमा पर गंभीर स्थिति पर विस्तृत चर्चा करने के लिए शून्यकाल और प्रश्नकाल व अन्य संबंधित कार्यो को निलंबित करने की मांग करता है।
नोटिस में उन्होंने कहा, अगस्त 2020 के बाद दोनों सेनाओं के बीच यह पहली शारीरिक झड़प है जो पूर्वी लद्दाख के रिनचेन ला में हुई थी।
इससे पहले दोनों सदनों में कांग्रेस के नोटिस पर चर्चा की अनुमति नहीं थी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार सो रही है और चीन लगातार युद्ध की तैयारी कर रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





