
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा देने वाले उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना किए बिना ही इमोशनल भाषण देते हुए विदाई ली है। माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी छवि सत्ता के खेल से परे रहने वाले और सिद्धांतों पर डटने वाले शख्स के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। लेकिन उनके इस फैसले पर उस कांग्रेस के नेता ने ही सवाल उठा दिया है, जिसे उन्होंने अपने विदाई भाषण में थैंक्यू बोला था। पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह लड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 'उद्धव ठाकरे को बिना फेसबुक लाइव के विधानसभा में आना चाहिए था और अपनी बात रखते हुए इस्तीफा देना था।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





