
x
फाइल फोटो
भोपाल: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति का भी गठन कर दिया है। इस समिति का अध्यक्ष कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमल नाथ को बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया है।
कांग्रेस द्वारा गठित की गई इस समिति का अध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ को बनाया गया है, वहीं डॉ गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद और सभी संगठनों के प्रदेश प्रभारी को सदस्य बनाया गया है।
Tagsकमलनाथकांग्रेसचुनावचुनाव समितिमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश कांग्रेसKamal NathCongressElectionElection CommitteeMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh Congress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





