कांग्रेस के वन मंत्री चर्चा में, बेटे पर लगा अपहरण और फिरौती का आरोप, जानिए पूरा मामला

जयपुर. राजस्थान की गहलोत सरकार के एक मंत्री का बेटा अपहरण और फिरौती (ransom and kidnapping) के आरोप से घिर गया है. वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई (Forest and environment minister sukhram vishnoi) के बेटे पर एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि मंत्री पुत्र ने उन्हें रिहा कराने के बदले 50 लाख की फिरौती मांगी थी. पीड़ित ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से हरियाणा से भाग कर अपनी जान बचाई. पीड़ित जालोर एसपी के सामने पेश हुआ और आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाब में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. दूसरी तरफ मंत्री पुत्र ने सफाई दी है कि पीड़ित के अपहरण के बाद वह तो खुद उसे छुड़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. उन्होंने आरोपों को विरोधियों की राजनतिक साजिश करार दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





