भारत

कांग्रेस ने जेपी नड्डा समेत बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
5 May 2024 1:37 PM IST
कांग्रेस ने जेपी नड्डा समेत बीजेपी नेताओं के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, जानें पूरा मामला
x
लोकसभा चुनाव 2024.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग में BJP के तीन प्रमुख नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया का एनिमेटड वीडियो शेयर कर गलत तरीके से पेश किया गया है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि BJP ने अनुसूचित जाति या जनजाति के सदस्यों को किसी विशेष उम्मीदवार को वोट न देने के लिए डराया है। साथ ही राहुल गांधी और सीएम सिद्दरमैया के एनिमेटेड वीडियो का उपयोग करके कांग्रेस पार्टी को एक विशेष धर्म का पक्ष लेने और एससी/एसटी और ओबीसी समुदाय के सदस्यों को दबाने के लिए एनिमेटड वीडियो को शेयर किया है, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रमुख रमेश बाबू ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ये चिट्ठी लिखी है। बता दें, चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो के लिंक और पोस्ट भी साझा किए गए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story