भारत
Telangana: कांग्रेस ने तेलंगाना एमएलसी उपचुनाव में जीवन रेड्डी को मैदान में उतारा
jantaserishta.com
9 March 2024 5:19 PM IST

x
कांग्रेस ने तेलंगाना एमएलसी उपचुनाव में जीवन रेड्डी को मैदान में उतारा
हैदराबाद: कांग्रेस ने महबूबनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधान परिषद (एमएलसी) के उपचुनाव के लिए एम. जीवन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एआईसीसी महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एम. जीवन रेड्डी के नाम को स्वीकृत किया है।"
जीवन रेड्डी पिछले महीने भारतीय राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जीवन रेड्डी, महबूबनगर से बीआरएस सांसद एम. श्रीनिवास रेड्डी के भतीजे हैं। एमएलसी उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जीवन रेड्डी का मुकाबला बीआरएस के एन. नवीन कुमार रेड्डी से होगा। बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को नवीन कुमार का नाम उम्मीदवारी के लिए फाइनल किया था। उपचुनाव 28 मार्च को होगा।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन 4 मार्च से प्राप्त किए जाने शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 11 मार्च है। चुनाव 28 मार्च को होगा और वोटों की गिनती 2 अप्रैल को होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





