भारत

मध्यप्रदेश में बदल रहे कांग्रेस के समीकरण

jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:18 AM IST
मध्यप्रदेश में बदल रहे कांग्रेस के समीकरण
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में कांग्रेस के भीतर तेजी से समीकरण बदलने लगे हैं और पार्टी हाईकमान संतुलन की राजनीति पर भी आगे बढ़ चला है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' मध्यप्रदेश से होकर गुजरी और इस दौरान पार्टी में खेमेबंदी है, यह बात राहुल गांधी के सामने भी आई। इसे उस घटनाक्रम से बेहतर तरीके से समझा जा सकता है, जब राहुल गांधी ने खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गले मिल पाया था।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ संगठन में बड़ी सर्जरी की तैयारी में है। वह कई जिला अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक अध्यक्ष तक को बदलने वाले हैं। ये वे पदाधिकारी हैं जिनकी निष्क्रियता को लेकर पार्टी चिंतित है और युवा के साथ जनाधार वाले व्यक्ति को कमान सौंपना चाहती है।
एक तरफ जहां कमल नाथ संगठन में बदलाव की तैयारी में हैं तो वही राष्ट्रीय नेतृत्व जिम्मेदारियां भी सपने में जुट गया है। इसका बड़ा संकेत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को छत्तीसगढ़ में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का ऑब्जर्वर बनाए जाने से मिला है। अरुण यादव को पहले खंडवा लोकसभा का उप चुनाव लड़ने से रोका गया, उसके बाद राहुल गांधी की यात्रा के दौरान निमाड़-मालवा के प्रभार के मामले में भी उन्हें कमतर आंका गया था।
एक तरफ जहां प्रदेश स्तर पर अरुण यादव को साइडलाइन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पार्टी हाईकमान यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंप चुका है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि राज्य में पार्टी हाईकमान संतुलन की राजनीति पर आगे बढ़ रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मध्यप्रदेश में दो बड़े नेताओं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच शीतयुद्ध चल रहा है, लिहाजा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर जीत हासिल करना है तो सभी नेताओं को सक्रिय करना होगा, यह तभी संभव है जब उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएं, इस बात को पार्टी हाईकमान समझ गया है। यही कारण है कि राज्य के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपे जाने की पार्टी के भीतर तैयारी चल रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story