भारत

स्वाति मालीवाल मामले में कांग्रेस ने ‘आप’ से बनाई दूरी: शहजाद पूनावाला

jantaserishta.com
18 May 2024 1:10 PM IST
स्वाति मालीवाल मामले में कांग्रेस ने ‘आप’ से बनाई दूरी: शहजाद पूनावाला
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को अधीर रंजन चौधरी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ‘स्वाति मालीवाल मारपीट प्रकरण’ में कांग्रेस ने ‘आम आदमी पार्टी’ से दूरी बना ली है।
दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान में स्वाति मालीवाल से मारपीट करने वाले आरोपी विभव कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। अधीर के इसी बयान का जिक्र कर शहजाद ने आम आदमी पार्टी पर प्रहार किया है। उन्होंने आगे कहा, “शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में भी सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ‘आप’ से दूरी बना ली है।“
प्रियंका गांधी द्वारा स्वाति मालीवाल मामले को पार्टी का आंतरिक मुद्दा बताए जाने पर भी शहजाद ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं ,जैसे नारे लगाए वाली नेता से यह उम्मीद नहीं थी। संजय सिंह द्वारा पहले स्वाति मालीवाल का पक्ष लेने और इसके बाद लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल द्वारा इससे जुड़े सवालों से बचने पर भी शहजाद ने तीखी प्रतिक्रया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी का इस मामले में यू-टर्न लेना निंदनीय है।“
उन्होंने आगे कहा, “पहले संजय सिंह स्वाति मालीवाल का पक्ष लेकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हैं। इसके बाद उनकी पार्टी सवालों से बचने की कोशिश करती है। अब आदमी पार्टी अपने ऊपर लग रहे आरोपों से बचने के लिए स्वाति को ही गद्दार बता रही है।“ बता दें कि बीते दिनों दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर उनके साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट का आरोप लगाया था।
उन्होंने इस संबंध में दो दफा दिल्ली पुलिस को फोन भी किया था। मालीवाल का आरोप है कि सीएम केजरीवाल के कहने पर विभव ने उन्हें पीटा। बीते दिनों उन्होंने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज करा दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story