भारत

कांग्रेस ने पाकिस्तान में हिंदुस्तान को बदनाम करने का काम किया: भाजपा

jantaserishta.com
12 Oct 2022 1:42 PM IST
कांग्रेस ने पाकिस्तान में हिंदुस्तान को बदनाम करने का काम किया: भाजपा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर पाकिस्तान में हिंदुस्तान को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए बड़ा निशाना साधा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है। मणिशंकर अय्यर की पाकिस्तान यात्रा का हवाला देते हुए भाजपा ने एक बार फिर से अपने पुराने आरोप को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान से समर्थन मांगा था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर हमला जारी रखते हुए भाजपा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, कांग्रेस ने पाकिस्तान में हिंदुस्तान को किया बदनाम। कांग्रेस का चरित्र: भारत तोड़ो।
भाजपा ने राहुल गांधी और मणिशंकर अय्यर की तस्वीर वाले बैनर को शेयर करते हुए उस पर लिखा कि वर्ष 2015 में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान में भारत को बदनाम किया। मोदी सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान से समर्थन मांगा और प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story