भारत
कांग्रेस ने सेना के लिए तोपों की खरीद में किया घोटाला: भाजपा
jantaserishta.com
10 Dec 2022 12:14 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने बोफोर्स घोटाले का मुद्दा उठाते हुए एक बार फिर से कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सरकार ने सेना के लिए तोपों की खरीद में भी घोटाला किया था। भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर 1986 में बोफोर्स घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 1986 में भारत ने 400 होवित्जर तोपों की खरीद के लिए 1,437 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए थे। 1987 में इस सौदे को लेकर तत्कालीन राजीव गांधी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। 1990 में सीबीआई ने ओत्तावियो क्वात्रोची (सोनिया गांधी के पारिवारिक मित्र) के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफआईआर दर्ज की।
भाजपा ने नरसिम्हा राव की कांग्रेस सरकार के दौरान 1993 में ओत्तावियो क्वात्रोची को भारत से भागने देने का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि 1999 में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की जिसमें कहा गया कि ओत्तावियो क्वात्रोची ने सात मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत ली। लेकिन 1999 में कांग्रेस सरकार ने आधिकारिक तौर पर विदेशी सरकारों से उसके बैंक खातों पर लेन-देन को लेकर लगी रोक हटाने को कहा।
बोफोर्स घोटाले का मसला उठाकर भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस और गांधी परिवार को घेरते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल खड़ा किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





