भारत
कांग्रेस ने की कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर श्वेत पत्र की मांग
jantaserishta.com
27 Oct 2022 3:06 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने गुरुवार को कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर श्वेतपत्र की मांग की और आरोप लगाया कि जनवरी से अब तक घाटी में 30 लक्षित हत्याएं हो चुकी हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा और सरकार ने उनके लिए क्या किया, क्या नहीं किया, इस पर श्वेत पत्र की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम कश्मीरी पंडितों के ऋणी हैं, क्योंकि उन्हें अपने ही देश में शरणार्थी बनने के लिए मजबूर किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार दिखाना चाहती है कि सब कुछ सामान्य है, लेकिन क्या यह सामान्य बात है।
खेड़ा ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के दौरान स्थिति सामान्य होने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन वर्तमान स्थिति दयनीय है और सरकार को जवाब देना चाहिए।
खेड़ा ने कहा कि कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के बाद लगभग 10 पंडित परिवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में अपना घर छोड़कर जम्मू चले गए।
आतंकवादियों ने 15 अक्टूबर को शोपियां जिले के चौधरीगुंड गांव में भट को उनके घर के बाहर गोली मार दी थी।
खबरों के मुताबिक भट की हत्या के बाद 35 सदस्यों वाले लगभग 10 परिवार चौधरी गुंड गांव में अपने पुश्तैनी घर छोड़कर जम्मू चले गए।
खेड़ा ने कहा, 18 अक्टूबर को राज्य के बाहर के निवासी मनीष कुमार और राम सागर की सोते समय हत्या कर दी गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





