कांग्रेस CWC की बैठक, होर्डिंग में लगाया गया भारत का गलत नक्शा, आगबबूला हुई बीजेपी

नई दिल्ली: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने वाली है। इससे पहले वहां नेताओं के स्वागत में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनरों और फ्लेक्स में भारत के मानचित्र को विकृत रूप में प्रस्तुत किया गया है। बेलगावी शहर के प्रवेश द्वार पर लगाए गए इन बैनरों में जो भारत का मानचित्र छपा है उनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और अक्साई चिन का क्षेत्र गायब कर दिया गया है। भाजपा ने इस मामले पर तीखा पलटवार किया और कांग्रेस को नई मुस्लिम लीग करार दिया है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "...आज हमारा देश वीर बल दिवस मना रहा है...लेकिन इस समय एक और तस्वीर सामने आई है जो दिल को दुखाती है। भाजपा कर्नाटक ने एक ट्वीट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बेलगावी में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जो भारतीय… pic.twitter.com/S0ZvGknUhV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





