भारत

कांग्रेस CWC की बैठक

jantaserishta.com
29 Nov 2024 2:50 PM IST
कांग्रेस CWC की बैठक
x

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में शुरू हुई।

हरियाणा कांग्रेस को आज मिलेगा नेता विपक्ष

हरियाणा विधानसभा को आज नेता विपक्ष मिल सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने 8 अक्टूबर को रिजल्ट आने के बाद इसका फैसला पेंडिंग रखा हुआ है। दरअसल, दिल्ली में आज कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की मीटिंग हो रही है। दोपहर में होने वाली इस मीटिंग में महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा की हार पर भी मंथन होगा। जिसके बाद जिम्मेदारी फिक्स कर राहुल गांधी बड़ा फैसला ले सकते हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि मीटिंग में हरियाणा में नेता विपक्ष और पार्टी संगठन को लेकर आए इनपुट के बाद मंथन होगा। संभावना है कि पार्टी की ओर से इस मंथन के बाद हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष और संगठन में बदलाव को लेकर घोषणा कर दी जाए।
इस समय हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में 4 नेता शामिल हैं। इसमें रघुबीर कादियान, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा, अशोक अरोड़ा और चंद्रमोहन बिश्नोई का नाम है। इसके अलावा प्रदेश प्रधान उदयभान को भी बदला जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story