भारत

कांग्रेस ने काटा पति का टिकट तो अदिति सिंह बोलीं- बिन बाप की बेटी को प्रियंका गांधी कर रहीं परेशान...

jantaserishta.com
2 Feb 2022 1:27 PM IST
कांग्रेस ने काटा पति का टिकट तो अदिति सिंह बोलीं- बिन बाप की बेटी को प्रियंका गांधी कर रहीं परेशान...
x

लखनऊ: अदिति सिंह (Aditi Singh) ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिन बाप की बेटी को प्रियंका गांधी परेशान कर रही हैं. अदिति सिंह ने हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है. उनके पति अंगद सिंह पंजाब चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया, इसपर अदिति सिंह का बयान आया है.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अदिति सिंह ने कहा कि बिन बाप की बेटी को प्रियंका परेशान कर रही हैं. अदिति सिंह ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने उनके पति पर प्रेशर बनाया था कि वह मेरे खिलाफ बयान दें, तब उनको टिकट दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story