भारत

राज्यसभा में भी कांग्रेस का हंगामा, सदन में अमित शाह के बयान की मांग

Nil dhankar
30 July 2026 12:30 PM IST
राज्यसभा में भी कांग्रेस का हंगामा, सदन में अमित शाह के बयान की मांग
x

दिल्ली। एंटी पेपर लीक एक दिन पहले लोकसभा से पारित हो गया था. यह बिल अब राज्यसभा में आना है. यह बिल आज राज्यसभा में आएगा. राज्यसभा में विपक्ष के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने गतिरोध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम पिछले कई दिनों से एक मांग कर रहे हैं और सत्तापक्ष अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. प्रमोद तिवारी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह के सदन में बयान की मांग की.

विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं, लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही दो मिनट के भीतर ही हंगामा शुरू हो गया. लोकसभा की कार्यवाही स्पीकर ने दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. संसद के मकर द्वार पर गुरुवार सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रदर्शन किया. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर भी सपा सांसदों ने सरकार से जवाब मांगा. दान पात्र लेकर संसद पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए "चंदा चोरी" के आरोपों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सपा सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी भी की और सरकार से जवाब मांगा.

पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार नया विधेयक लेकर आई है. लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया और अब बारी राज्यसभा की है. मोदी सरकार क्या लोकसभा की तरह ही राज्यसभा से भी बिल पास करा लेगी, उच्च सदन में का नंबर गेम क्या है?

कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा से वॉकआउट कर गए हैं. विपक्षी दलों के सदस्य प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा किया. विपक्ष के वॉकआउट करने के बाद जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार की निंदा की और कहा कि विपक्ष को हर चर्चा मे हार मिली है. इनको गोल पोस्ट चेंज करने की आदत है. इस पर बिल आज सदन में आने वाला है. जितेंद्र सिंह बिल पेश करने वाले हैं. इस बिल पर आज दो बजे से चर्चा होगी. सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है.


Next Story