भारत

कांग्रेस ने की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

Nilmani Pal
20 July 2022 1:34 AM GMT
कांग्रेस ने की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
x

दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और अन्य के खिलाफ जुलाई के दौरान कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग (ईसी) के पास शिकायत दर्ज की है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने 17 और 18 जुलाई को मतदाताओं को रिश्वत और अन्य प्रलोभन देकर प्रभावित किया। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव आयोग को अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मतदान करने वाले विधायकों को एक पांच सितारा होटल में लक्जरी आवास उपलब्ध कराया गया था। एनडीए उम्मीदवार (मुर्मू), मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा, विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सतीश रेड्डी, मंत्रियों और अन्य के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं।

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मिल कर भाजपा के सभी विधायकों को यहां के एक पांच सितारा होटल में आमंत्रित किया और राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों को मतदान के लिए प्रशिक्षण देने के बहाने आलीशान कमरे, भोजन, शराब, पेय और मनोरंजन मुहैया कराया। कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में कहा, "भाजपा नेताओं के विधायकों को ये सारी सुविधाएं देकर उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने के लिए अनुचित प्रभाव डाला है। यह चुनाव संहिता का उल्लंघन है।"

Next Story