कांग्रेस चिंतन शिविर, कांग्रेस के झंडे, बैनर और फ्लैक्स से पटा उदयपुर शहर, राहुल गांधी को लेकर आई ये खबर

नई दिल्ली: राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस राज्य में अपनी स्थिति को सुधार ने में लग गई है. उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर (Udaipur Congress Chintan Shivir) 13 मई से शुरू हो रहा है. इसके लिए पार्टी ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की मौजूदगी में शुरू होने वाले इस चिंतन शिविर में कांग्रेस के 430 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इस चिंतन शिविर में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी. जानकारी के मुताबिक इस चिंतन शिविर में कांग्रेस एक परिवार एक टिकट, एक व्यक्ति एक पद, पिछड़े, कमजोर वर्गों को प्रतिनिधित्व जैसे कुछ बड़े फैसले कर सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





