भारत

कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने की घोषणा, कल्याण सिंह के निधन पर किया राजकीय शोक का ऐलान

HARRY
22 Aug 2021 12:41 PM GMT
कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने की घोषणा, कल्याण सिंह के निधन पर किया राजकीय शोक का ऐलान
x
बड़ी खबर

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर राजस्थान सरकार ने भी दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही सोमवार 23 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के सम्मान में पीएसयू सहित राज्य सरकार के सभी दफ्तर बंद रहेंगे। 89 साल की उम्र में कल्याण सिंह का निधन शनिवार की रात लखनऊ में हुआ। वह काफी दिनों से बीमार थे। राम मंदिर आंदोलन के अगुआ और विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कल्याण सिंह की अंत्येष्टि 23 अगस्त को अलीगढ़ में होगी।

राजस्थान सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कल्याण सिंह के प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए 23 अगस्त को सभी सरकारी दफ्तार और संस्थान बंद रहेंगे और 22 व 23 अगस्त को राजकीय शोक रहेगा। इससे पहले राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अनेक नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक जताते हुए ट्वीट किया,'कल्याण सिंह जी से मेरा गहरा जुड़ाव था। मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने राज्यपाल के रूप में राजस्थान के विकास में भरपूर सहयोग किया।' पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने भी कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है।


Next Story