भारत
Congress: कांग्रेस की सीईसी की बैठक आज, हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा
jantaserishta.com
18 March 2024 12:00 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस की सोमवार को दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश इकाई से 18 सीटों पर सिंगल नाम मांगे हैं। छत्तीसगढ़ की बची हुए 5 सीटों के प्रत्याशियों पर भी बैठक में चर्चा होगी
संभावना है कि बैठक के बाद देर शाम तक सूची जारी की जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि तेलंगाना के लिए भी उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। पार्टी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से फिलहाल चार पर ही उम्मीदवार तय किए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में बेचैनी बढ़ रही है। सांसदों और विधायकों सहित बीआरएस के कई नेता मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिल रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट का आश्वासन दिया गया तो वे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
इससे पहले कांग्रेस ने दो सूची जारी की है। पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।
Tagsकांग्रेसकांग्रेस सीईसी बैठककांग्रेस उम्मीदवारलोकसभा चुनावCongressCongress CEC meetingCongress candidatesLok Sabha elections
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





