
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक जारी है। इस बैठक के बाद पार्टी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।
कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तमाम सदस्यों के साथ राहुल गांधी भी मौजूद हैं। इस बैठक में पार्टी आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची पर फैसला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक पहली सूची 18 मार्च तक आने की संभावना है।
जल्द ही आयोग राज्य में चुनावों की घोषणा कर सकता है। इसके मद्देनजर पार्टी राज्य की चुनावी तैयारियों में जुटी है। दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में कांग्रेस के दो नेताओं के बीच रार की वजह से 50 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा है। इसको लेकर शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में अहम फैसला हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे से पहले करीब 120 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। राहुल गांधी आगमी 20 मार्च को कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली को संबोधित करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





