कांग्रेस CEC की बैठक नहीं हुई शुरू, कर्नाटक से दिल्ली के लिए खड़गे की फ्लाइट में हुई देरी

नई दिल्ली: कांग्रेस CEC की बैठक नहीं हुई शुरू। कर्नाटक से दिल्ली के लिए खड़गे की फ्लाइट में हुई देरी। आपको बता दे इसके पहले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, प्रताप सिंह बाजवा और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग कांग्रेस सीईसी बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे। इस बैठक में रायबरेली, अमेठी और कुछ अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि बैठक में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों को लेकर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस ने फिलहाल इन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अब तक पार्टी देशभर में 317 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





