भारत

कांग्रेस पार्टी को झटका, कैंडिडेट का नॉमिनेशन हुआ निरस्त

jantaserishta.com
29 Jan 2022 8:32 PM IST
कांग्रेस पार्टी को झटका, कैंडिडेट का नॉमिनेशन हुआ निरस्त
x
बड़ी खबर

बिजनौर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अकबरी और बढ़ापुर विधानसभा से शिवसेना प्रत्याशी दानवती सहित 6 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने से कांग्रेस के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

कलक्ट्रेट में 21 से 28 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया चली। प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन कराए। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। नामांकन पत्रों की जांच में बिजनौर विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी अकबरी सहित 6 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के बाद निरस्त हो गए। उनके दस्तावेजों में कमी मिलने पर नामांकन पत्र निरस्त हुआ है। कांग्रेस ने बिजनौर सदर सीट से अकबरी बेगम को अपना प्रत्याशी बनाया था। बतादें कि उनके पुत्र सुलेमान की नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) बवाल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। जनपद में 20 दिसंबर 2019 में सीएए को लेकर बवाल हुआ। इसमें नहटौर में दो युवकों की मौत हो गई थी। नहटौर में गोली लगने से 21 वर्षीय सुलेमान की भी मौत हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story