भारत

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

jantaserishta.com
4 April 2026 8:34 AM IST
केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां
x
नई दिल्ली: जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है, राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में केरल में कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार तेज किया है। शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केरल पहुंचेंगे और तीन बड़ी रैलियां करेंगे। फिलहाल, वे केरल जाने के लिए अपने दिल्ली स्थित आवास से रवाना हो गए हैं।
राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजे तक चुनाव प्रचार के लिए केरल पहुंचेंगे। वे राज्य के 3 जिलों में आयोजित अलग-अलग 4 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहला कार्यक्रम अलाप्पुझा निर्वाचन क्षेत्र में होगा। उसके बाद, प्रचार कट्टप्पना में और फिर कोच्चि में होगा। उनकी आज आखिरी रैली दोपहर करीब 3 बजे एर्नाकुलम में होगी।
राहुल गांधी का यह केरल दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा नीत एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2.30 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, शाम 4 बजे तिरुवल्ला पब्लिक स्टेडियम में एनडीए की जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे।
गौरतलब है कि केरल में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ वापसी की कोशिश में है और भाजपा नीत एनडीए को बड़ी सफलता की उम्मीद है।
केरल में भाजपा का प्रमुख गठबंधन सहयोगी बीडीजेएस है। क्षेत्रीय पार्टी ट्वेंटी-20 भी एनडीए का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी), शिवसेना और कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) जैसे दल भी एनडीए का हिस्सा हैं।
केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को होने वाले हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस बार केरल विधानसभा चुनाव में कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, केरल चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story