भारत

गुजरात में आज कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान

Nilmani Pal
10 Sep 2022 5:53 AM GMT
गुजरात में आज कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान
x

गुजरात। कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गुजरात में आज बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र भरूच में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दरअसल गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने 26 अगस्त को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बंद की घोषणा की थी। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने व्यापारियों, दुकानदारों, कपड़ा बाजार कर्मियों, संघों और छोटे विक्रेताओं से बंद में शामिल होने की अपील की।

ठाकोर ने कहा, ''गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के 27 साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गये हैं। जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने राहत देने के बजाय दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी है।" ठाकोर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि बंद के दौरान कोई संपत्ति क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं सुचारू बनी रहें।


Next Story