लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव

फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. कांग्रेस अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने इससे संबंधित नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है. लोकसभा के महासचिव को सौंपे गए नोटिस के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है और मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए.
लोकसभा में गतिरोध जारी है. मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई और जोरदार हंगामे के कारण इसे 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. आज कार्यवाही की शुरुआत में भी स्पीकर ओम बिरला चेयर पर नहीं आए थे. पीसी मोहन आसन पर थे और प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





