
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के दो मंत्रियों के इलाकों में सेंधमारी करने में सफलता हासिल की है। दतिया और सागर से नाता रखने वाले दोनों ही मंत्रियों के इलाके के भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के भाजपा नेता अवधेश नायक और सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के क्षेत्र से नाता रखने वाले भाजपा नेता राजकुमार धनौरा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं की अपने-अपने क्षेत्र के मंत्रियों से बीते कई वर्षो से सियासी अदावत चली आ रही है। दतिया के अवधेश नायक तो नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ उमा भारती की जनशक्ति पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं, मगर उनके खाते में हारी आई थी। बीते दो चुनाव से अवधेश नायक को पार्टी से टिकट नहीं मिला क्योंकि नरोत्तम मिश्रा यहां से चुनाव जीते हैं। हां पार्टी ने उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष जरूर बनाया था।
इसी तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजकुमार धनौरा का राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से बीते कुछ समय से विवाद चला रहा है और धनौरा ने खुले तौर पर मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए उसके बाद धनौरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब धनोरा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। राजनीतिक तौर पर इन दो नेताओं के दल-बदल को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है क्योंकि दोनों नेताओं का अपना प्रभाव है।
Tagsमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेश कांग्रेसMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh ElectionMadhya Pradesh Congress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





