
x
यादगीर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने यादगीर जिले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की एक घटना के सिलसिले में चार प्राथमिकी दर्ज की और 18 लोगों को हिरासत में लिया। यादगीर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. सी.बी. वेद मूर्ति ने कहा कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है और शांति स्थापित हो गई है। केएसआरपी के तीन प्लाटून, एक अर्धसैनिक बल कंपनी, दो डीएसपी, 100 पुलिस कांस्टेबल, पांच सर्कल पुलिस इंस्पेक्टर और पीएसआई को स्थिति की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
एसपी वेद मूर्ति ने कहा, 8 अप्रैल तक सुरपुरा निर्वाचन क्षेत्र में कर्फ्यू के आदेश दिए गए हैं। मामलों में 120 लोगों की संलिप्तता पाई गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश जारी रखेगी।
हुनसागी तालुक के कोडेकल में गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस घटना में पथराव की सूचना मिली और 10 से अधिक कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हिंसा तब भड़की, जब भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजा कृष्णप्पा नायक और शांता गौड़ा चन्नपट्टना एक जुलूस निकाल रहे थे।
जुलूस जिस समय कोडेकल गांव से गुजरा, जहां धार्मिक मेला चल रहा था, वाहनों के लिए रास्ता बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। बहस ने विवाद को जन्म दिया और कुछ ही समय में हिंसक हो गई।
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के समक्ष धरना दिया। उनका आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया और मारपीट की।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसकांग्रेसभाजपाKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceCongressBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





