भारत

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, कहा- 'चुनाव खत्म, वसूली शुरू'

jantaserishta.com
15 May 2026 9:52 AM IST
पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, कहा- चुनाव खत्म, वसूली शुरू
x
नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने वसूली शुरू की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि तेल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ना भी तय है।
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "वर्षों तक जब अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें कम थीं या गिर रही थीं, तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार यह मांग करती रही कि उसका लाभ भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए और गैस, पेट्रोल व डीजल की घरेलू कीमतों में कमी की जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उपभोक्ताओं को लूटा गया।"
उन्होंने आगे लिखा, "अब जबकि प्रधानमंत्री के करीबी दोस्तों अमेरिका और इजरायल की ओर से पश्चिम एशिया में छेड़े गए युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें बढ़ रही हैं और विधानसभा चुनाव भी समाप्त हो चुके हैं, सरकार ने पहले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें बढ़ाने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इससे महंगाई और बढ़ना तय है, जो अब इस वित्त वर्ष में करीब 6 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। विकास दर के अनुमान भी काफी कम हो जाएंगे।"
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "'महंगाई मैन' मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म-वसूली शुरू।"
बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि सीएनजी के दामों में 2 रुपए का इजाफा हुआ है। नए रेट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपए कर दी गई है, जबकि डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में सीएनजी की नई दर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story