भारत

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम पर कांग्रेस का हमला

Harrison
21 May 2025 6:07 PM IST
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम पर कांग्रेस का हमला
x
कांग्रेस पार्टी ने पीएम इंटर्नशिप योजना को बुरी तरह विफल बताया है। पार्टी का कहना है कि सरकार ने इस योजना के लिए सैकड़ों करोड़ का बजट आवंटित किया लेकिन खर्च बहुत कम हुआ। कांग्रेस के अनुसार छात्र और युवा इस इंटर्नशिप में रुचि नहीं दिखा रहे हैं क्योंकि उन्हें इसमें रोजगार का कोई भविष्य नहीं दिख रहा है।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार के फ्लैगशिप योजना के तौर पर प्रचारित पीएम इंटर्नशिप योजना के बुरी तरह विफल होने का दावा करते हुए कहा है कि सरकारी आंकड़े गवाह हैं कि सैकड़ों करोड़ का बजट आवंटन किए जाने के बावजूद कुछ चंद करोड़ का खर्च होना इसका प्रमाण है।
पार्टी ने साथ ही आरोप लगाया है कि पीएम इंटर्नशिप में छात्र और युवा रूचि नहीं ले रहे क्योंकि रोजगार के लिहाज से इसमें उनको कोई भविष्य या प्रोत्साहन नहीं नजर आ रहा है।
Next Story