भारत

सीएम शिवराज के बयान पर कांग्रेस हमलावर

jantaserishta.com
19 March 2023 12:32 PM IST
सीएम शिवराज के बयान पर कांग्रेस हमलावर
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस और कमल नाथ को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस आगबबूला है। कांग्रेस की ओर से अब मुख्यमंत्री पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को छिंदवाड़ा के प्रवास पर आने वाले हैं, इस आयोजन को सफल बनाने की भाजपा तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान का छिंदवाड़ा प्रवास हुआ और उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान चौहान ने कहा, हम संकल्प लें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे, साथ ही कांग्रेस और कमल नाथ का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त कर देंगे।
मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आने पर कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शिवराज जी, सुना है आपने छिंदवाड़ा में कहा कि आप मेरा अंत करना चाहते हैं। अंत तो एक दिन सबका होना है, कोई अमर होकर नहीं आया है। लेकिन मेरी तो एक ही इच्छा है कि जिस छिंदवाड़ा की पवित्र भूमि की मैं पिछले 44 साल से सेवा कर रहा हूं और जिस मध्यप्रदेश की माटी ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है, उसी की सेवा में अपना जीवन अर्पित कर दूं।
उन्होंने आगे कहा, मैं आपकी इस दुर्भावना का बुरा नहीं मानता। महात्मा गांधी की कांग्रेस पार्टी ने मुझे यही संस्कार दिए हैं। लेकिन छिंदवाड़ा और मध्य प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि खरीद-फरोख्त की सत्ता ने आपको मदांध कर दिया है। विनाश काले, विपरीत बुद्धि। ईश्वर आपको दीघार्यु दे और सद्बुद्धि भी।
कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान अपनी असफलताओं की बौखलाहट में घबराकर मर्यादा भूलते जा रहे हैं। जिस प्रकार से कमल नाथ के लिए अंत करने एवं गाड़ने जैसी बात कर रहे हैं यह उनके मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित करती है। प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता एवं कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कमलनाथ के साथ खड़ा है। शिवराज सिंह के घोर निंदनीय बर्ताव का प्रदेश की जनता आठ महीने बाद मतदान के रूप में जवाब देगी। भाजपा के नेताओं की अमर्यादित बौखलाहट प्रदेश की जनता देख रही है। जनता शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story