
आज शाम को राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
केरल। केरल में नतीजे आने के बाद 10 बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री तय कर लिया है। अब तक नेता विपक्ष रहे वीडी सतीशन को सीएम बनाया जाएगा। कांग्रेस का यह फैसला अहम है क्योंकि मुख्यमंत्री बनने की रेस में राहुल गांधी के करीबी नेता केसी वेणुगोपाल भी थे।
इस मसले पर तिरुअनंतपुरम से लेकर दिल्ली तक बैठकों का लंबा दौर चला और उसके बाद ही यह फैसला हो सका है। तिरुअनंतपुरम में बीते सप्ताह ही विधायकों की मीटिंग लेने अजय माकन और मुकुल वासनिक पहुंचे थे। इस बैठक में उन्होंने विधायकों के अलावा अन्य नेताओं से भी राय ली थी। फिर दिल्ली में राहुल गांधी के साथ केरल के नेताओं की कई दौर की मीटिंग हुई थी। अंत में सोनिया गांधी से भी सलाह ली गई और फिर सीएम का ऐलान किया गया है।
वी. डी. सतीशन पर कांग्रेस ने क्यों जताया भरोसा?
बता दें कि वी. डी. सतीशन लंबे वक्त से केरल कांग्रेस की पॉलिटिक्स में एक्टिव और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। अभी तक वह केरल विधानसभा में विपक्ष की आवाज थे और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे। संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। इसीलिए पार्टी लीडरशिप ने अब उन्हें केरल का सीएम बनाने का फैसला किया है।
#WATCH | Thiruvananthapuram | "It is a very good decision," says Keralam Pradesh Congress Committee president Sunny Joseph, as VD Satheesan is announced as Keralam CM. pic.twitter.com/PkiIffXqvl
— ANI (@ANI) May 14, 2026





