भारत
कांग्रेस ने सुनील कानुगोलू को कर्नाटक सीएम का सलाहकार नियुक्त किया
jantaserishta.com
1 Jun 2023 12:02 PM IST

x
बंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने वाले चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूगोलू को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस संबंध में एक आदेश में कहा गया है कि सुनील कानूगोलू मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार होंगे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।
पार्टी के सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए आलाकमान की इच्छा के अनुसार यह कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई राष्ट्रीय नेताओं द्वारा धुंआधार प्रचार अभियान का कांग्रेस ने जमकर मुकाबला किया और विधानसभा चुनावों में विजयी हुई।
सुनील कानूगोलू ने रणनीति बनाई और कांग्रेस के लिए रोडमैप दिया। पार्टी 2019 के आम चुनाव में 28 में से केवल एक लोकसभा सीट जीत पाई थी। उपमुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार के भाई डी.के. सुरेश ही सिर्फ जीत पाए थे। बीजेपी ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी।
सुमलता अंबरीश ने मांड्या सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने हासन सीट से चुनाव जीता था। देवेगौड़ा खुद तुमकुरु सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीएस बसवाराजू से शर्मनाक तरीके से चुनाव हार गए थे।
अब, बदले हुए राजनीतिक परि²श्य में कांग्रेस कर्नाटक में 20 से अधिक सीटें हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। सूत्रों का कहना है कि सुनील कानूगोलू की टीम ने राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में सिलसिलेवार तरीके से सर्वे किया और कांग्रेस के लिए रणनीति बनाई। कानूगोलू ने मतदाताओं तक पांच गारंटी पहुंचाने की दिशा में भी काम किया। वह एक साल से कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं। उनका जन्म बल्लारी में हुआ था और वे बेंगलुरु में रहते हैं। उन्होंने पहले बीजेपी, डीएमके और एआईएडीएमके के लिए भी काम किया है।
Tagsकर्नाटक चुनावकर्नाटककर्नाटक सीएमकर्नाटक सीएम सलाहकारसुनील कानूगोलूKarnataka ElectionsKarnatakaKarnataka CMKarnataka CM AdvisorSunil Kanugolu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





