भारत

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने किया 20 फरवरी को विरोध प्रदर्शन का ऐलान 

Admin2
18 Feb 2021 3:24 PM GMT
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने किया 20 फरवरी को विरोध प्रदर्शन का ऐलान 
x

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस मुख्यालय की ओर से सभी जिलाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि 20 फरवरी को सभी जिलों, शहर, ब्लॉक और नगर मुख्यालयों में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन और पदयात्राओं का आयोजन करें। कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने मिलकर यह रणनीति तय की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत के मुताबिक 22 फरवरी को सभी ब्लाक और नगर मुख्यालयों में गैस सिलेंडर के साथ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन में संबंधित क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा 2017 के प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार बढ़ाए जा रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों से लोग त्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा 25 फरवरी को कृषि कानूनों के विरोध में ऊधमसिंह नगर में एक सम्मेलन भी होगा।

Next Story