भारत

कांग्रेस ने AICC पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की

jantaserishta.com
20 Jan 2022 10:21 PM IST
कांग्रेस ने AICC पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने AICC पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी की तरफ से हार्दिक पटेल को जलंधर से पर्यवेक्षक बनाया गया है तो वहीं कन्हैया कुमार मानसा की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं.

पूरी लिस्ट की बात करें तो लुधियाना ग्रामीण से जीतू पटवारी पर्यवेक्षक बने हैं तो वहीं लुधियाना अर्बन से अनिल चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है. फरीदकोट से गोविंद काम मेघवाल हैं तो वहीं मोंगा जिले के लिए पुष्पेंद्र भारद्वाज और बदलेव खोसला को कमान सौंप दी गई है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव अभियान प्रबंधन और समन्वय बैठाने के लिए इन पर्यवेक्षकों का अहम योगदान रहता है. ऐसे में पंजाब में जब चुनावी मौसम पर अपने चरम पर है, इसी वजह से पार्टी ने कई दिग्गजों को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंप दी है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story