भारत
कांग्रेस ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, झारखंड में इन्हे मिली जिम्मेदारी
Rounak Dey
25 Aug 2021 3:59 PM GMT
x
रांची। झारखंड कांग्रेस में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री बने रामेश्वर उरांव की जगह राजेश ठाकुर को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी की ओर से चार नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. इसमें गीता कोड़ा, बंधु तिरकी, जलेश्वर महतो और शाहज़दा अनवर के नाम शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट में भी कुछ चेहरे को बदला जाएगा. हालांकि प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट काफी लंबे समय से चल रही थी. पंजाब में फेरबदल के बाद ही झारखंड में भी संगठनात्मक स्तर पर बदलाव की बात कही जा रही थी. आखिरकार पार्टी आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में परिवर्तन किया है.
Next Story