भारत

कांग्रेस ने पंजाब की 4 लोकसभा सीटों पर किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

jantaserishta.com
29 April 2024 2:08 PM IST
कांग्रेस ने पंजाब की 4 लोकसभा सीटों पर किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को पंजाब में चार सीटों पर अपने प्रत्याशी के नामों की सूची जारी की। कांग्रेस ने गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, कांग्रेस ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा को चुनाव मैदान में उतरा है। इसके अलावा आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला और लुधियाना से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वड़िंग) को टिकट दिया गया है।
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने 22 अप्रैल को एक और लिस्ट जारी की थी, जिसमें पंजाब की दो सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी। पार्टी ने होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट सीट से अमरजीत कौर को टिकट दिया था। कांग्रेस पंजाब में लोकसभा की 13 में 12 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
पंजाब में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने जा रही है, जहां उसका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और शिरोमणि अकाली दल से होगा। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी फेज में 1 जून को वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story