भारत
संसदीय समिति के पुनर्गठन में कांग्रेस और टीएमसी ने लगाया विपक्ष की अनदेखी का आरोप
jantaserishta.com
7 Dec 2022 1:16 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने संसदीय समिति के पुनर्गठन में विपक्षी दलों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लोक सभा में कहा कि विपक्ष का अधिकार छीना जा रहा है और संसदीय प्रक्रियाओं को तोड़ा जा रहा है। लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि भारतीय संसदीय प्रक्रिया में विपक्ष की सुविधा के लिए कई अधिकार दिए गए हैं, कई परंपरा बनी हुई है। इस परंपरा के तहत विपक्षी दलों के सांसदों को विभिन्न महत्वपूर्ण संसदीय समितियों का अध्यक्ष बनाया जाता रहा है लेकिन इस सरकार में विपक्षी दलों से संसदीय समितियों की सभी अध्यक्षता छीन ली गई है।
अधीर रंजन चौधरी के आरोप पर नाराजगी जताते हुए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में उनसे पूछा कि सदन के अध्यक्ष पर आरोप लगाने की परंपरा नहीं रही है। सदन की समितियों का अध्यक्ष तय करने का अधिकार अध्यक्ष का होता है और अध्यक्ष के आसन पर सवाल उठाकर क्या वे परंपरा को नहीं तोड़ रहे है?
तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने भी संसदीय समितियों की अध्यक्षता विपक्षी दलों से छीने जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोक सभा और राज्य सभा, दोनों सदनों को मिलाकर तृणमूल कांग्रेस संसद की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन एक भी संसदीय समिति की अध्यक्षता उनकी पार्टी के सांसद को नहीं मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





