
x
राहुल गांधी के दौरे के तीन साल पूरे, BRS के विरोध में हुई हाथापाई
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में सरकारी नौकरियों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। अशोक नगर स्थित बावर्ची रेस्तरां में दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और उनके बीच हाथापाई हुई। सूचना मिलते ही चिक्कड़पल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दलों के नेताओं को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, नवंबर 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अशोक नगर का दौरा किया था। उनकी यात्रा के तीन साल पूरे होने पर बीआरएस के नेता और कार्यकर्ता बावर्ची रेस्तरां में एकत्रित हुए थे। इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा दो लाख सरकारी नौकरियां देने और जॉब कैलेंडर से संबंधित किए गए वादों का मुद्दा उठाया।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: A scuffle broke out between Congress and Bharat Rashtra Samithi (BRS) workers at Bawarchi restaurant in Ashok Nagar after BRS leaders gathered at the spot to mark three years since Congress leader Rahul Gandhi's November 2023 visit, raising the issue of the state government's promises regarding two lakh government jobs and a job calendar Chikkadpally Police said, "We received information about the matter, reached the spot, and took leaders of both parties into custody. We are currently investigating and will share more details later."
— ANI (@ANI) November 26, 2026
इसी दौरान कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।चिक्कड़पल्ली पुलिस ने बताया, “हमें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और दोनों दलों के नेताओं को हिरासत में लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।”
बीआरएस नेताओं ने रोजगार और सरकारी भर्ती से जुड़े वादों को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान हुई झड़प के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। फिलहाल हिरासत में लिए गए नेताओं की संख्या और किसी के घायल होने के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Next Story





