भारत

Congress का आरोप: कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की की गई, संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा

jantaserishta.com
19 Dec 2024 1:52 PM IST
Congress का आरोप: कांग्रेस अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की की गई, संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की धक्का मुक्की में उनके घुटने में चोट लगी है। इस संबंध में उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है। यह ऐसे समय पर हुआ, जब भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर एमपी प्रताप सारंगी को धक्का देकर गिराने के आरोप लगाए। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि सारंगी के सिर से खून बह रहा है।
खरगे का आरोप है कि मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने उन्हें धक्का दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा, 'आज सुबह INDIA पार्टी के सांसद प्रेरणा स्थल पर डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाल रहे थे। यह प्रदर्शन केंद्रीय गृहमंत्री की तरफ से 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में दिए भाषण के दौरान डॉक्टर आंबेडकर के अपमान के खिलाफ किया गया था।'
उन्होंने लिखा, 'जब मैं INDIA दलों के सांसदों के साथ मकर द्वार पहुंचा, तो मुझे भाजपा सांसदों ने धक्का मारा। इसके चलते मेरा संतुलन बिगड़ गया और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठना पड़ा। इसके कारण मेरे घुटनों में चोट लग गई है, जिसकी पहले ही सर्जरी हो चुकी है। घटना के बाद कांग्रेस सांसद कुर्सी लेकर आए और मुझे उसपर बिठाया गया।'
कांग्रेस चीफ ने लिखा, 'बड़ी मुश्किल और साथियों की मदद से मैं सुबह 11 बजे लड़खड़ाता हुआ सदन पहुंचा। मैं अपील करता हूं कि इस घटना की जांच कराए, जो कि न सिर्फ मुझपर बल्की राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला है।'
संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के धक्के की वजह से चोट लगी है। एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सारंगी को घायल हालत में लेकर जा रहे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का मारा था, जो मेरे ऊपर गिर पड़े और इसके बाद मैं गिरा...। जब मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था और राहुल गांधी ने एक एमपी को धक्का लगाया, जो मेरे ऊपर गिर पड़ा।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story