कांग्रेस में अंतर्कलह की सुगबुगाहट, कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर कपिल सिब्बल ने दिया ये बयान

पुराने कांग्रेसी रहे जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने पर घमासान मच गया है। पार्टी में एक धड़ा जितिन प्रसाद पर विश्वासघात का आरोप लगा रहा है तो कुछ नेताओं ने सुधार की जरूरत बताई है। इसी कड़ी में नया नाम कपिल सिब्बल का जुड़ा है। उन्होंने पार्टी लीडरशिप असंतुष्ट नेताओं की बातों को सुनने की अपील की है। कपिल सिब्बल ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि लीडरशिप को यह मालूम है कि पार्टी में क्या समस्याएं हैं। मुझे उम्मीद है कि लीडरशिप सुन रहा है क्योंकि कुछ भी इसके बिना नहीं बचेगा।' सिब्बल ने कहा, 'कोई भी कॉरपोरेट ढांचा बिना एक-दूसरे की सुने नहीं चल सकता है और यही राजनीति में भी है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





