थाने के अंदर वकीलों के दो गुटों में संघर्ष, कई थानों की फोर्स बुलाई गई

प्रयागराज. प्रयागराज में कर्नलगंज थाने के अंदर शुक्रवार की शाम अराजकता के हालात बने रहे. थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में दो गुट भिड़ गए. दोनों पक्षों से दर्जनों लोग वकील की यूनिफॉर्म में थे. एक दूसरे से मारपीट करने लगे. एक युवक को पकड़कर पीटा. थाने के बाहर भी एक युवक को दौड़ाकर लात-जूते से मारा और घसीटकर पुलिस के हवाले कर दिया. इस प्रकरण में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, जानलेवा हमला और लूट की एफआईआर दर्ज कराई है. लेकिन घटनास्थल कचहरी परिसर बताया है.
#प्रयागराज के कर्नलगंज थाने के अंदर बवाल । #वकीलों ने थाना घेरा । थाने के अंदर से लेकर बाहर तक बवाल । कई लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया । सीओ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। @Uppolice pic.twitter.com/TPGLVpfNKX
— Ajay Tomar 🇮🇳 (@ajay_tomar1) December 24, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





