भारत

भारत पाकिस्तान के बीच जारी है संघर्ष, पाकिस्तान की बर्बादी का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
10 May 2025 9:52 AM IST
भारत पाकिस्तान के बीच जारी है संघर्ष, पाकिस्तान की बर्बादी का LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है. पाकिस्तान की ओर से लगातार दूसरे दिन भी भारत के कई शहरों पर हमले किए गए, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. जम्मू-श्रीनगर से लेकर पठानकोट और पोखरण तक पाक के ड्रोन हमले की कोशिश सेना ने नाकाम कर दिया है. भारत ने एहतियातन 32 एयरपोर्ट्स 14 मई तक बंद कर दिया है.

भारत के गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले बताया गया कि पाकिस्तान के तीन शहरों में ब्लास्ट हुए हैं. भारत ने ने नूर खान एयर बेस, मुरीद और शोरकोट में पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों पर हमला किया है.
भारत और पाकिस्‍तान के बीच आज चौथे दिन भी सीमा पर जंग जैसे हालात हैं. पाकिस्‍तान की तफ से राजस्‍थान से लेकर पंजाब और जम्‍मू-कश्‍मीर से सटी सीमाओं पर उकसावे की कार्रवाई की गई है. पाकिस्‍तान के ड्रोन भारतीय सीमा में नजर आए. जैसलमेर, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोर्ट, पुंछ, जम्‍मू, कठुआ में पाकिस्‍तान के ड्रोन देखे गए.
भारत ने न केवल इन हमलों को नाकाम किया, बल्कि जवाब में पाकिस्तान के वायु रक्षा ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर का एक रडार सिस्टम नष्ट हुआ. यह भारत की साइलेंट किलर हथियारों, जैसे रुद्रम-1, SCALP, और स्काई स्ट्राइकर ड्रोनों की क्षमता को दर्शाता है.
बीएसएफ जम्मू ने पाकिस्तान के जिला सियालकोट के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया. बीती रात लगभग 9 बजे, पाकिस्तान ने जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी. बीएसएफ ने उचित तरीके से जवाब दिया, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा. अखनूर क्षेत्र के सामने जिला सियालकोट के लूनी में आतंकवादी लॉन्च पैड को बीएसएफ ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया. भारत की संप्रभुता की रक्षा करने का हमारा संकल्प अडिग है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद पर चिंता जताई है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं विवाद जल्दी शांत हो. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में CDS और तीनों सेना प्रमुखों के साथ हालात का जायजा लेंगे.

इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों सेनाओं के प्रमुख दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं. थोड़ी देर बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुखों की मीटिंग होगी.
भारत-पाकिस्तान के बीच मची तनातनी के बीच इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पोस्ट में ताजा अपडेट दिया है. भारतीय सेना ने कहा बताया कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह करीब 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया.
इंडियन आर्मी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान की कोशिश अस्वीकार्य है. भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null