Top News

महादेव ऐप के मालिक रवि उप्पल की गिरफ्तारी की पुष्टि, जल्द आएगा भारत

jantaserishta.com
13 Dec 2023 8:47 AM IST
महादेव ऐप के मालिक रवि उप्पल की गिरफ्तारी की पुष्टि, जल्द आएगा भारत
x

नई दिल्ली: महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी कामयाबी मिली है। दुबई पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों में से एक – रवि उप्‍पल को अरेस्ट किया है। जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, उप्‍पल की गिरफ्तारी ईडी की ओर से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के चलते हुई। दुबई के अधिकारियों ने भारत को खबर कर दी है, वे रवि के प्रत्यर्पण के लिए तैयार हैं। महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भी जल्‍द UAE में दबोचा जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद उसे भी भारत को हैंडओवर किया जाएगा। ईडी ने रायपुर की स्‍पेशल कोर्ट से इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लिया। उसके बाद, अक्‍टूबर में इन दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था।

उप्पल के खिलाफ दर्ज मामले की जांच ईडी के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ-साथ मुंबई पुलिस भी कर रही है। बाद में ईडी के अनुरोध के आधार पर इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया। ईडी ने आरोप पत्र में अदालत को बताया था कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश- वानुअतु का पासपोर्ट लिया है। हालांकि, उसने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है। ईडी के अनुसार उप्पल की आमदनी आपराधिक है। इसके साथ वह करोड़ों रुपये छिपाने में भी शामिल है।

In a significant success for the Enforcement Directorate, Dubai Police yesterday arrested Ravi Uppal, one of the two prime accused in the Mahadev Book online betting syndicate. Uppal may soon be extradited to India pic.twitter.com/r5pDdlxuR9

— ANI (@ANI) December 13, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story