भारत

गृहमंत्री के दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज लीक! सहायक धरा गया, कर रहा था ये काम

jantaserishta.com
25 Sept 2021 8:54 AM IST
गृहमंत्री के दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज लीक! सहायक धरा गया, कर रहा था ये काम
x
सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी को गोपनीय दस्तावेज वाली फाइलों की फोटो खींचते हुए पकड़ा गया था.

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय में सहायक के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी को गोपनीय मामलों की जानकारी लीक करने के आरोप में शुक्रवार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी को गोपनीय दस्तावेज वाली फाइलों की फोटो खींचते हुए पकड़ा गया था।

विज ने कर्मचारी की गतिविधियों पर संदेह जताते हुए संवाददाताओं की मौजूदगी में कर्मचारी के मोबाइल फोन की जांच कर पुलिस को फोन किया। उसके मोबाइल फोन में कुछ गोपनीय फाइलों, दस्तावेजों और विभागों के गोपनीय मामलों की जानकारी की तस्वीरें मिलीं।
विज की शिकायत पर कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह मंत्री की मौजूदगी में ही हुआ। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि विज के पास गृह विभाग के अलावा स्वास्थ्य, शहरी निकाय, तकनीकी शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित मंत्रालयों का भी कार्यभार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story