भारत

OMG! कंक्रीट मिक्सर ट्रक कार पर पलटा, तीन यात्री फंसे

jantaserishta.com
15 March 2025 5:44 PM IST
OMG! कंक्रीट मिक्सर ट्रक कार पर पलटा, तीन यात्री फंसे
x

सांकेतिक तस्वीर

बचाने के प्रयास जारी हैं.
बेलगाम: कर्नाटक के बेलगाम में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में कार के अंदर तीन यात्री फंस गए, जिन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। यह दुर्घटना बेलगाम के केएलई अस्पताल के पास हाईवे पर हुई, जो पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर स्थित है। पुलिस के अनुसार, ट्रक कार पर गिर गया, जिससे कार में सवार तीन लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंचे, जिसके बाद क्रेन की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल, दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायल यात्रियों को अस्पताल भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह हादसा बेलगाम एपीएमसी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिले के डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर शशिधर ने बताया, "हमें सुबह दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि लारी कार पर पलट गई थी और दो लोग उसमें फंसे हुए थे। हमारी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना था। हम तीनों लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजने में सफल रहे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story