भारत

Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दावेदारों की बढ़ रही है चिंताएं, जानें वजह

jantaserishta.com
19 March 2024 3:59 PM IST
Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दावेदारों की बढ़ रही है चिंताएं, जानें वजह
x
भोपाल: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान और प्रचार के कम होते दिनों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दावेदारों की चिंताएं बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस अब तक 29 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 10 के लिए ही उम्मीदवार तय कर पाई है।
राज्य में लोकसभा के चुनाव चार चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों पर मतदान होना है। इस तरह पहले चरण के मतदान के लिए एक माह ही बचा है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं, इनमें से कांग्रेस को 28 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं क्योंकि समझौते के तहत खजुराहो संसदीय सीट सपा के खाते में गई है।
कांग्रेस अब तक 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इसमें पहले चरण में होने वाले छह संसदीय क्षेत्र में से तीन स्थानों के उम्मीदवारों के नाम हैं। चुनावी आचार संहिता लग चुकी है, भाजपा अपने सभी 29 स्थानों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है और प्रचार अभियान भी तेज होने लगा है। यह स्थितियां कांग्रेस के दावेदारों के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है।
जो भी कांग्रेस नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं और उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ है, वह चिंता में हैं। एक तरफ जहां दावेदार अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं कई बड़े नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं कई ऐसे नेता जिनके संभावित उम्मीदवार होने की संभावना जताई जा रही थी, उन्होंने दल-बदल करके भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में पार्टी के सामने नए चेहरों का चयन और तलाश मुश्किल होता जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story