भारत

कंपाउंडर बना फर्जी डॉक्टर: 2 साल से चला रहा था अस्पताल, कोरोना मरीजों के लिए बनाया अलग वार्ड, ऐसे खुला राज

jantaserishta.com
14 April 2021 10:48 AM IST
कंपाउंडर बना फर्जी डॉक्टर: 2 साल से चला रहा था अस्पताल, कोरोना मरीजों के लिए बनाया अलग वार्ड, ऐसे खुला राज
x
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

पुणे के शिरुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक कंपाउंडर फर्जी डॉक्टर बनकर दो साल से 22 बेड का अस्पताल चला रहा था. इतना ही नहीं आरोपी ने कोविड मरीजों के लिए अलग वार्ड भी बना रखा था. जिसमें मरीजों का इलाज किया जा रहा था.

पुलिस का कहना है कि आरोपी डॉक्टर की फर्जी डिग्री और गलत नाम से अस्पताल चला रहा था. दरअसल यह मामला तब खुला जब आरोपी ने एक शख्स के साथ अस्पताल चलाने के लिए पार्टरनरशिप की थी. फिर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक जा पहुंचा.
फिर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और सारा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मेहबूब शेख है और वो डॉक्टर महेश पाटिल के नाम से फर्जी डिग्री के साथ मौर्या हॉस्पिटल चला रहा था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच में जुट गई है. आरोपी नांदेड का रहने वाला बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले नांदेड में एक डॉक्टर के पास कंपाउंडर का काम कर रहा था. इस दौरान उसे लगा कि वो भी डॉक्टर का काम कर सकता है. फिर उसने फर्जी तरीके से अस्पताल चलाने की सोची और अपने साथ एक शख्स को शामिल कर लिया. लेकिन दोनों के बीच पैसों को लेकर हुए विवाद ने सारा मामला खोलकर कर दिया.
आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ महाराष्ट्र वैद्यकीय अधिनियम के तहत ममला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी ने फर्जी सर्टिफिकेट और आधार कार्ड और अस्पताल को चलाने के अन्य कागज कहां से बनवाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story