भारत

नकली घी और तेल बनाने की मिली थी शिकायत, जिला प्रशासन ने छापेमारी कर किया बड़ा खुलासा

Nilmani Pal
30 July 2022 9:34 AM GMT
नकली घी और तेल बनाने की मिली थी शिकायत, जिला प्रशासन ने छापेमारी कर किया बड़ा खुलासा
x

एमपी। खरगोन प्रशासन ने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने बमनाला गांव में छापेमार कार्रवाई करते हुए 500 किलो मिलावटी घी और 1700 लीटर तेल जब्त किया। प्रशासन ने सुबह 5 बजे छापा मारा था। प्रशासन को ब्रांडेड घी और तेल के रैपर और बोतलें भी मिलीं।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अगुवाई में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। भीकनगांव से करीब 15 किलोमीटर दूर बमनाला गांव में निसार खान मिलावटी घी और तेल का कारोबार कर रहा था। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम मिलावटी घी और तेल के व्यापार पर करीब 15 दिनों से रेकी करा रहे थे। शनिवार सुबह 5 बजे टीम ने छापेमार कार्रवाई की।

तेल के गोडाउन से मधुर, रुचि, दावत, कीर्ति और कई ब्रांड के रैपर, बोतलें और केन मिली हैं। खाद्य तेल के बड़े-बड़े ब्रांड बमनाला गांव में ही बनाए जा रहे थे। ढक्कन इतनी संख्या में मिले हैं कि इनसे करीब 500 केन पैक की जा सकती हैं। गोडाउन में नकली घी या तेल बनाकर सिर्फ रैपर चिपकाने का काम किया जाता था। गोडाउन से कई तरह के केमिकल और गैस चूल्हा और दूसरी सामग्री भी बरामद की गई है।


Next Story