भारत

डीएम के पास पहुंची शिकायत, कॉल गर्ल के जरिए हो रहा खेल

jantaserishta.com
21 Aug 2024 1:55 PM IST
डीएम के पास पहुंची शिकायत, कॉल गर्ल के जरिए हो रहा खेल
x

सांकेतिक तस्वीर

मारपीट हुई.
सीतापुर: सीतापुर में कोतवाली देहात के गांव भगवानपुर निवासी एक युवक ने डीएम से अपराधी पर गैंगस्टर लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पंकज कुमार अवस्थी ने डीएम को की शिकायत में कहा है कि सीतापुर के पूर्णागिरी मोहल्ले में रहने वाले अपराधी ने लोगों को तंग कर रखा है। इसी शिकायत पर मंगलवार को अपराधी ने मारपीट कर ली है।
वह वसूली करता है कि लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहा है। उसने काल गर्ल का गिरोह बना रहा है जिनसे शिकायत करवाकर लोगों से ब्लेकमेल कर रहा है। इसमें अधिकारी, जिले के सभ्रांत नागरिक और अन्य शामिल हैं। उस पर अवैध प्लाटिंग और धोखाधड़ी के सात से अधिक गम्भीर मामले दर्ज हैं। उस पर शहर कोतवाली से लेकर ग्रामीण इलाकों में सकरन आदि थानों में मामले दर्ज हैं। इस बीच वह लोगों को परेशान कर रहा है। गैंगस्टर की कार्रवाई करके उस पर लगाम लगाने की जरूरत है।
उधर, इस शिकायत के बाद अपराधी तिलमिला गया और उसने मंगलवार को शिकायतकर्ता पंकज कुमार अवस्थी से दीवानी कचहरी में ही मारपीट कर ली। उसने पंकज को मारापीटा इससे उनके हाथ में गम्भीर चोटें लगी हैं। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने पीड़ित को बचाया। इस बाबत थाना कोतवाली नगर में अपराधी के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस बीच एक अन्य महिला सुनीता ने अपनी शिकायत में कहा है कि अपराधी ने कांशीराम कालोनी में आवास दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपए ले लिए। आवास नहीं दिला पाया। पैसे मांगने पर धमकी दे रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story