भारत

वंदे भारत में भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत, देखें VIDEO

jantaserishta.com
4 Feb 2023 5:54 PM IST
वंदे भारत में भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत, देखें VIDEO
x

DEMO PIC 

यात्री ने दावा किया कि वंदे भारत ट्रेन में खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना और देशी की पहली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन की खराब गुणवत्ता की शिकायत का मामला समाने आया है।
एक महीने पहले ही विशाखापट्टनम से हैदराबाद के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में इसकी पुष्टि की गई है। यात्री ने दावा किया कि वंदे भारत ट्रेन में खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा है। यात्री ट्रेन में अपने द्वारा खाए गए पकौड़े से तेल निचोड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरटीसी) ने लिखा, सर, संबंधित अधिकारी को सुधारात्मक उपायों के लिए सूचित कर दिया गया है।
दरअसल 3 फरवरी को सफर के दौरान नाश्ते में मिले पकौड़े को निचोड़ने का दृश्य एक पत्रकार रमेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। हालांकि, आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) ने वीडियो के जवाब में कहा कि उन्होंने मामले में सुधारात्मक उपाय शुरू कर दिया है।
इससे पहले सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें चारों तरफ कचरा नजर आ रहा था। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन में सफाई व्यवस्था की वीडियो शेयर करते हुए यात्रियों से कचरा ना फैलाने और सफाई में सहयोग करने की अपील की थी।
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो शताब्दी से भी ज्यादा यानी कि 220 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।
जनता से रिश्ता वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story